
Dry Fruit Smoothie in Hindi: अगर आप भी सुबह उठते ही थकावट या सुस्ती महसूस करते हैं, तो आज की ये रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। बस 2 मिनट में बनने वाली ये ड्राई फ्रूट स्मूदी आपको एनर्जी से भर देगी और दिन की शुरुआत अच्छी हो जाएगी।
Dry Fruit Smoothie Recipe Ingredients
- 1 कप दूध (गुनगुना या ठंडा – जैसा चाहें)
- 4-5 बादाम (भीगे हुए)
- 2 अखरोट
- 3-4 किशमिश
- 1 छुहारा या खजूर (बीज निकाला हुआ)
- 1 चुटकी दालचीनी पाउडर (इच्छा हो तो)
Dry Fruit Smoothie बनाने का तरीका
- सारे ड्राई फ्रूट्स को मिक्सी में डालें। अगर बादाम का छिलका निकाला हो तो और भी अच्छा।
- अब उसमें दूध डालें और सबको अच्छे से मिक्स कर लें।
- स्मूदी तैयार होने पर एक गिलास में निकालें और तुरंत पिएं।
- चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा दालचीनी पाउडर या कसा हुआ सूखा नारियल भी डाल सकते हैं।
Tips
- अगर आपका दूध ठंडा नहीं है, तो आप इसमें 2-3 बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
- वजन बढ़ाना हो तो इसमें 1 चम्मच शहद या केला भी डाल सकते हैं।
- सुबह खाली पेट पिएं तो असर ज़्यादा अच्छा होता है।